Punjab Govt AD
HomeEntertainmentमशहूर Rapper की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मशहूर Rapper की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। जहां मशूहर उड़िया रैपर और इंजीनियर अभिनव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मशहूर रैपर अभिनव सिंह को ‘जगरनॉट’ के नाम से जाना जाता है। जगरनॉट ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनव सिंह अपने बेंगलुरु के कडुबीसनहल्ली स्थित किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में रैपर की मौत का मामला दर्ज किया है और प्रारंभिक रिपोर्टों में उनकी मृत्यु की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। लेकिन, रैपर की मां और परिवार के दावों ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है।

अभिनव की मां ने उनकी पत्नी और अन्य लोगों पर रैपर के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अपने स्टेज नेम ‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर अभिनव सिंह उड़िया रैप इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे। उन्होंने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें मसी टोर (तन्मय साहू) का नाम भी शामिल है। “कटक एंथम” के लिए प्रसिद्ध अभिनव सिंह कुछ कानूनी परेशानियों का भी सामना कर रहे थे, जिनमें मारपीट के आरोप भी शामिल थे। पुलिस उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अभिनव सिंह के परिवार के सदस्यों ने संदेह जाहिर किया है कि सिंह की आत्महत्या के पीछे उनकी पत्नी के साथ चल रहे उनके विवाद हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जगरनॉट अपने ऊपर लगे आरोपों से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा भेज दिया गया है।

अभिनव सिंह के परिवार ने लालबाग पुलिस में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें 8 से 10 लोगों को नामित किया गया है। परिजनों ने रैपर की मौत मामले में गहन जांच की मांग की है। उनके पिता, बिजय नंदा सिंह का दावा है कि उनका बेटा अपनी पत्नी और अन्य लोगों द्वारा लगाए आरोपों के चलते मानसिक तौर पर परेशान था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -