मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर धार्मिक धारावाहिक रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। प्रेम का निधन 81 साल की उम्र में हुआ है। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे हैं। बढ़ती उम्र के कारण वह काफी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेम ने आज सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया है।
सुनील लहरी ने जताया शोक
प्रेम सागर के निधन पर रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह दुखद समाचार शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है। रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे’।

कई फिल्में बना चुके थे प्रेम
प्रेम पेशे से फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उनका अंतिम संस्कार जुहू में होगा। साल 1968 में वह FTII से ग्रेजुएट हुए थे। उन्होंने ‘आलिफ लैला’, ‘चरस’ और ‘ललकार’ जैसी कई फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज भी बनाए हैं। विक्रम और बेताल भी इसी में शामिल है जो कि 1985 में आया था। इस शो को प्रेम सागर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।
प्रेम रामानंद सागर फाउंडेशन में काफी इनवॉल्व दिखते थे। बता कें दि ये फाउंडेशन एजुकेशन और वेल्फेयर के लिए नॉन प्रॉफिट कंपनी थी जो महाराष्ट्र के गांव और कई कम्यूनिटीज के लिए काम किया करती थी। अब उनकी इस लेगेसी को प्रेम सागर के बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे।
