Punjab Govt
HomeHimachalफेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

फेमस ब्यूटी क्वीन की रेस्तरां में गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो की 28 अप्रैल को क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थी।

कहा जा रहा है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी। मीडिया में अटकलों के बीच पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए सुपारी दी होगी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था।

अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर गोयबुरो के 10लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कहा जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं। इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -