Punjab Govt
HomeNationalनकली नोट को चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.98 लाख के नोट...

नकली नोट को चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.98 लाख के नोट बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उतराखंडः नकली नोटों को चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल, बीते दिनों लालकुआं में पुलिस ने नकली नोटों के साथ शिवम वर्मा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच की तो एक के बाद एक परते खुली। पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले 6 और अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

अधीक्षक ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने आरोपियों समेत 2 लाख 98 हजार रुपए के 500 के नकली नोट बरामद किए। मामले में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मालदा पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाते थे। इसके बाद गिरोह द्वारा उत्तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्यों में यह नोट चलाए जाते थे। बताया गया कि आरोपी शिवम वर्मा द्वारा एक करेंट अकाउंट खोला गया था। इसमें लाखों की लेनदेन का मामला सामने आया है। साथ ही क्रिप्टोकरेंसी का मामला भी सामने आया है। आरोपियों की पहचान आसिफ अंसारी, सैयद मोज्जम, अली मोहम्मद, विनोद कुमार, संतोष कुमार, विजय टम्टा, शिवम वर्मा के रूप में हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -