Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeHimachalऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें:...

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी न हो। यह बात शुक्रवार को राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।
 उन्होंने बताया कि उनके ज़िला ऊना के चार दिवसीय प्रवास का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा पोषण से सम्बन्धित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के ज़िला में प्रभावी कार्यान्वयन की मॉनिटरिंग करना है। इसी कड़ी में गत रोज़ राशन वितरण, खाद्यान्नों की गुणवत्ता, शिकायत निवारण प्रणाली जांच और त्वरित निवारण की कार्यवाही, स्कूलों में बच्चों दिये जा रहे मिड डे मील की उपलब्धता, डाइट चार्ट, आहार गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति, आंगनवाड़ियों में शिशु देखभाल व पोषण, गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के नियमित स्वास्थ्य जांच व पोषण, स्कूलों में मिड डे मील, उपलब्धता, न्यूट्रिशियन गार्डन की उपलब्धता व उपयोगिता सभी सुविधाओं बारे सम्बन्धित विभागों से विस्तृत की गई तथा आवश्यक फीडबैक भी ली गई।
डॉ. कत्याल ने जानकारी दी कि आज इन योजनाओं की धरातल पर मॉनिटरिंग करने के लिए विभिन्न सेवा प्रदाता संस्थानों का विजिट किया गया। उन्होंने बताया कि एनएफएसए के तहत आटा मिल, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी केंद्रों व उचित मूल्य की दुकानांे पर जाकर मौके पर स्थितियांे की परख की गई। उन्होंने बताया कि आटे की आपूर्ति करने वाली आटा मिल में मैदा और सूजी का मिश्रण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग को आवश्यक जांच व कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर ही दे दिये गये। उन्होंने बताया कि बंगाणा, ऊना और हरोली ब्लॉक के स्कूलों में जाकर एक संस्थान को छोड़कर मिड डे मील का जायज़ा लेने पर स्थिति संतोषजनक पाई गई। एक स्कूल में मिड डे स्कूल में पर्याप्त राशन न पाये जाने पर मिड डे मील इंजार्च को मौके पर ही बदलने के निर्देश दिये गये ताकि ऐसी स्थिति न उत्पन्न हों। जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और खाद्य सामग्री का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने पर दुकानों का संचालन व खाद्यान्न भण्डारण सही पाया गया।
उन्होंने बताया कि स्कूलों में मिड डे मील वर्करों को हर तीन महीने में मेडिकल चेकअप करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों में नियमित निरीक्षण की संख्या बढ़ाने को कहा गया। ऊना अस्पताल में चल रहे न्यूट्रिशन रिहाबिटेशन सेंटर का भी दौरा किया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए है। छिन्नमस्तिका कुष्ठ रोग आश्रम में दी जा रही सुविधाओं का भी आकलन किया गया। यहां रह रहे लोगों से भी फीडबैक ली गई, जो संतोषजनक रही।
प्रेस वार्ता में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान तथा उपनिदेशक शिक्षा सोम लाल धीमान साथ रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page