ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा परिषद के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की स्मृति में स्थानीय एमसी पार्क वरिष्ठ नागरिक फॉर्म भवन में रोटरी आई अस्पताल एवं वरिष्ठ नागरिक फॉर्म के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र जांच व उपचार ओपीडी का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा से डॉ. अनिल काकड़े, रिफ्रैक्शनिस्ट अतुल व धर्मेंद्र ने 50 के करीब रोगियों की नेत्र जांच व उपचार किया। वहीं, इस अवसर पर जरूरतमंद रोगियों को दवाइयां भी फ्री दी गई। शिविर में 3 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गई।
जबकि दो दर्जन से अधिक रोगियों को आंखों का चश्मा लगाने के लिए सलाह दी गई। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा सीनियर सिटिन फॉर्म व रोटरी आई अस्पताल के सहयोग से एमसी पार्क वरिष्ठ नागरिक भवन में हर माह के पहले शनिवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नेत्र जांच ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब रोगियों को दवाई व ऐनक की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, महासचिव नरेश सैनी, जिला अध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया, अशोक कालिया, हिमोत्कर्ष सदस्य सुधीर कुमार, मणि कुमार, अशोक कुमार, राम स्वरूप शर्मा, राम गोपाल शर्मा, अजमेर सिंह चंदेल, कृष्ण शर्मा, सतपाल शर्मा, शक्ति चंद, एमएस चंदेल, केवी सूद, मदन लाल, ओम प्रकाश धीमान, जीआर वर्मा, हरमेश सिंह राणा, बैनी चंद राणा, बलदेव सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रेम शर्मा, केके गुप्ता, शमशेर सिंह, अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
