ऊना/सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एन जी ओ राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 1,2,3,4, 5 के 48 बच्चों को इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू में एक्सपोजर विजिट ( परिच्यात्मक दौरा ) करवाई गई, जिसमें बच्चों को इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू में करवाए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी गई।
इसमें श्रीमती दीप्ति वारदा ने मार्केटिंग, श्रीमती ज्योति ने पुस्तकालय, सुबेदार बलवीर जी ने एन सी सी , नरेंद्र कुमार ने तकनीकी जानकारी दी। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू के वाइस चांसलर प्रोफेसर संजय बहल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरे मे केंद्रों की प्रभारी श्रीमती रीता देवी, श्रीमति परवीन कुमारी , श्रीमति मोनिका शर्मा, श्रीमति ज्योति रानी और ज्योति देवी भी उपस्थित रहीं।
