Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: इस इलाके में हुआ विस्फोट, डरे-सहमे लोग घरों से बाहर...

Punjab News: इस इलाके में हुआ विस्फोट, डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकले, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पाकिस्तान अपने नापाक कारनामों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान द्वारा लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे है जिसको हमारी सेना तबाह कर रही है, लेकिन कई बार ड्रोन बच भी जाते हैं और कई मिसाइलों के टुकड़े भी रिहायशी इलाकों में गिर जाते हैं जिसे विस्फोट होने की खबरे भी मिल रही है। ताजा मामला अमृतसर के जलूपुर खेड़ा गांव से सामने आया है जहां, देर रात करीब 1.45 बजे विस्फोट हुआ, जिससे धमाके की आवाज सुकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि कोई चीज फट गई और उसके टुकड़े खेतों में गिर गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी मुताबिक, बाबा बकाला हलके का जलूपुर खेड़ा गांव खडूर साहिब हलके के सांसद अमृतपाल का गांव है। पाकिस्तान लगातार भारत में ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा है और भारतीय वायुसेना अपनी रक्षा प्रणाली से उन्हें रोक रही है। फिर भी, कुछ विस्फोटों की आवाजें सुनकर भारत के कुछ इलाकों में भय का माहौल है। अमृतसर के बाबा बकाला हलका के अंतर्गत गांव जलुपुर खेड़ा में रात करीब 1:45 बजे एक धमाका सुनाई देने बाद गांव में इतना डर का माहौल बन गया कि लोग बाद में सारी रात सो नहीं सके।

घटना के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। तलाशी के बाद पुलिस टीमों ने खेतों में सुबह फटी हुई किसी चीज के हिस्से बरामद किए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही इन हिस्सों को कब्जे में ले लिया और फौज को सूचित कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -