- Advertisement -
HomeInternationalAirbase पर हुआ धमाका, 4 घायल, इलाके में मची हलचल

Airbase पर हुआ धमाका, 4 घायल, इलाके में मची हलचल

टोक्यो: जापान के ओकिनावा प्रांत में स्थित काडेना अमेरिकी एयरबेस पर सोमवार को जबरदस्त धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि इस धमाके ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स (SDF) के 4 सदस्य बम निष्क्रिय करने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि धमाके में चारों जवान घायल हो गए हैं।

राहत की बात यह है कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। जापान के रक्षा मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एक गोला-बारूद भंडारण स्थल में हुआ है। यहां अस्थायी रूप से अनएक्सप्लोडेड बम रखे जाते थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जाना था। जो जवान इस हादसे में घायल हुए, वे उस समय विस्फोटक को निष्क्रिय करने की तैयारी कर रहे थे। एक ऐसा काम जो हर पल जान का खतरा लेकर आता है। अधिकारियों ने साफ किया है कि आस-पास के इलाकों के लिए कोई निकासी आदेश नहीं जारी किया गया है।

इसका मतलब यह है कि स्थिति नियंत्रण में है और आम नागरिकों को फिलहाल किसी तत्काल खतरे की आशंका नहीं है। ओकिनावा जापान का वो इलाका है जो लंबे समय से अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के लिए जाना जाता है। यहां जापान में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का सबसे बड़ा हिस्सा स्थित है। इसी कारण यहां की जनता और स्थानीय प्रशासन कई बार अमेरिकी सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

दक्षिण जापान में स्थित ओकिनावा मेंअमेरिकी बेस का लगभग 70% हिस्सा है। जिनमें सबसे प्रमुख है काडेना एयरबेस, जिसे ‘केस्टोन ऑफ द पैसिफिक’ कहा जाता है, क्योंकि यह चीन और ताइवान जैसे संभावित तनाव क्षेत्रों के करीब है। काडेना में लगभग 7,000 अमेरिकी सैन्य कर्मी तैनात हैं। यहां F‑15 जैसे एयरक्राफ्ट और KC‑135 रिफ्यूलर प्लेन भी तैनात हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page