कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना मुख्य मकसद : बलबीर सिंह
ऊना/सुशील पंडित: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक ऊना की कार्यकारिणी का मंगलबार को विस्तार किया गया है। बैठक एनजीओ ब्लॉक भवन ऊना में ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुईं। जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान गुरबख्श सिंह , महासचिव जुगल किशोर ,जिला प्रतिनिधी मुकेश कुमार , सतीश चंद्र , राज कुमार , रमन कुमार , मनोज कुमार , सूरज रत्न , दिनेश कुमार , किशन चंद समेत पूर्व अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ ने विशेष तौर से भाग लिया। नव गठित कमेटी का विस्तार करते हुए उपप्रधान पद के लिए सुरजीत पटियाल , रमेश कुमार ,रंजीत सिंह , अशोक कुमार , अमनदीप ढिल्लो, अमरजीत , कमलदेव, राकेश कुमार,विजय कुमार को चुना गया ।जरनैल सिंह को संगठन सचिव, भूपिंदर कुमार को प्रेस सचिव, गुरमेल , शाम कुमार , नरेश कुमार, राज कुमार , विकास ठाकुर , विष्णु दत्त व चंद्रशेखर को संयुक्त सचिव , इंद्रजीत सिंह को कोषाध्यक्ष , दीपक जोशी को मुख्य सलाहकार चुने गए है। ब्लॉक प्रधान ऊना बलबीर सिंह ने विस्तारीकरण करते समय सभी प्रतिनिधियों को नए पद से सुशोभित होने पर बधाई दी।उन्होंने कहा की कर्मचारियों को समस्याओं को उठाने के लिए एनजीओ ब्लॉक ऊना कार्य कर रही है।हर समस्या को ब्लॉक मीटिंग में उठाया जा सकेगा। जिसका हल हर उचित माध्यम से किया जा सकेगा। कर्मचारियो को न्याय दिलाना एनजीओ ब्लॉक ऊना का मुख्य मकसद रहेगा।