ऊना/सुशील पंडित : आज कर्मचारी महासंघ इकाई बंगाणा में नवनिर्वाचित प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । इस कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रेस सचिव मनजीत सिंह, लेखाकार सतीश कुमार , राजकुमारी ब अमिता को सदस्य तथा अन्य को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में जिला परिषद में कार्य कर रहे पंचायत सचिव ,तकनीकी सहायक , सहायक अभियंता को 6 वेतन आयोग लागू न होने ब पुरानी पेंशन स्कीम न मिलने पर चर्चा हुई। पिछले 11 वर्षों से जो डेली बेसिस पर फोर्थ क्लास के जो कर्मचारी लगे हुए हैं उनको रेगुलर करने हेतु चर्चा हुई।इस मौके पर महा सचिव कमल देव,वरिष्ठ उप प्रधान जीवन कुमार, ,उप प्रधान सचिन शर्मा व चमन लाल, वरिष्ठ सलाहकार श्री जोगिंदर सिंह, जिला प्रतिनिधि श्री विनय शर्मा श्री संजीव कुमार व अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे i

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -