लुधियानाः शहर के भारत नगर चौक पर किन्नरों द्वारा बड़ा हंगामा करने का मामला सामने आया है। दरअसल, किन्नरों द्वारा चौक पर एक परिवार की गाड़ी को रोका और उनसे पैसों की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो किन्नरों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हंगामा किया और परिवार को रोक लिया। वहीं परिवार ने उन्हें जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। इस दौरान रोड पर जाम भी लग गया।
जानकारी मुताबिक, लुधियाना का एक परिवार किसी काम से जा रहा था कि उनको भारत नगर चौक पर किन्नर ने रोककर उनसे पैसों की मांग की। परिवार ने उन्हें पैसे देने से जब मना किया तो किन्नरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वह कहने लगे कि आपके पैसे इतने पैसे तक नहीं हैं। वहीं उन्होंने अपने अन्य सदस्यों को बुलाकर परिवार को रोक लिया और रोड पर अन्य गाड़ियों के रुकने से भी जाम लग गया।
इस दौरान परिवार की महिला ने बताया कि किन्नरों ने उनके पिता के साथ बद्दतमीजी की है और गाली-गलौज भी की गई। कार ड्राइवर की पत्नी का कहना है कि उसके पिता की मौत हो गई है और वह उस जगह जा रही थी, लेकिन किन्नर उनसे जबरदस्ती बधाई मांग रहे थे। इस दौरान परिवार के सदस्य किन्नरों से गिड़गिड़ाते रहे कि उन्हें जाने दिया जाए, लेकिन उन्होंने परिवार को रोके रखा और सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई।
वहीं दूसरी ओर किन्नरों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की है, चाहे कैमरे चेक कर लिए जाएं। उन्होंने बस बधाई मांगी थी, लेकिन कार चालक ने उसके साथ बद्दतमीजी की है।