Loading...
Punjab Govt
HomeEntertainmentMiddle East में बिगड़ते हालातों में फंसी Esha Gupta, UAE सरकार का...

Middle East में बिगड़ते हालातों में फंसी Esha Gupta, UAE सरकार का किया धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: पूरी दुनिया में इस समय खौफ का मंजर चल रहा है। इस खौफ का कारण है मिडिल ईस्ट में चल रहा घमासान युद्ध। अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है जिसके बाद ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से मिडिल ईस्ट के लगभग हर बड़े शहर पर हमला किया है। इस कारण से वहां पर कई भारतीय फंसे हुए हैं। वह जल्द ही घर वापिस आना चाहते हैं। कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस समय यूएई में हैं जो सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं।

ईशा गुप्ता जाना चाहती हैं घर

सोनल चौहान, तमिल स्टार अजित कुमार, ईशा गुप्ता समेत कई सितारे यूएई में फंसे हुए हैं। वो अपने घर भारत में वापिस आना चाहते हैं परंतु फ्लाइट्स न चलने के कारण से उन्हें जंग के बीच में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं परंतु सोनल और ईशा लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये बता रही हैं कि वो सुरक्षित हैं। लोकल ऑफिशियल्स के कारण उनके जैसे हजारों लोग फंसे हुए हैं जिनकी लोग लगातार मदद कर रहे हैं।

ईशा ने 1 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा कि – ‘यूएई सरकार ने कमाल किया है। एयरपोर्ट पर फंसे हुए इंसान की पूरी तरह देखभाल की खाना देने से लेकर एयरपोर्ट से होटल तक ट्रांसफर और होटल में ठहरने की व्यवस्था तक। अबु धाबी में हालातों को कितनी अच्छे से संभाला गया है। ये दिखाता है कि देश कितना ताकतवर है और कितनी शांति से सबको सुरक्षित रखा जा रहा है। खास तारीफ यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की फिर से सभी से कहूंगी कि मुझे माफ करना यहां हालात अच्छे नहीं हैं। कॉल या मैसेज न उठा पाने के लिए सॉरी बस जल्दी से घर वापिस उड़कर जाना चाहती हूं’।

सोनल चौहान भी पहुंची सुरक्षित

ईशा गुप्ता के अलावा सोनल चौहान ने भी अपनी सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। पीएम मोदी को ट्वीट करने के बाद उन्हें कई सारे कॉल्स और मैसेज आए जिस पर उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं कि मगर इंडिया जल्दी वापिस जाना चाहती हैं हालांकि फ्लाइट्स कब वापिस उड़ना शुरु होगी और सब कुछ दोबारा नॉर्मल होगा ये फिलहाल कोई नहीं जानता।

अमेरिका इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस खबर के बाद भारत समेत हर ओर एक जैसे शोक की लहर सी दौड़ गई थी परंतु बॉलीवुड में काम कर रही ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इसे खुश दिखी हालांकि उसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page