Punjab Govt AD
HomeNationalघर में फंदे से लटका मिला Engineer, ये वजह आई सामने

घर में फंदे से लटका मिला Engineer, ये वजह आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः सरकारी नौकरी न लगने से परेशान बीटेक पास युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नौकरी न मिलने के कारण वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। डिप्रेशन के कारण शनिवार रात वह घर में पंखे से फंदा लगाकर लटक गया।

मृतक के पिता पवन गुप्ता ने बताया कि मेरा छोटा बेटा उज्ज्वल गुप्ता (25) इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। लेकिन, उज्ज्वल नौकरी नहीं पा सका। यहां तक कि उसके दोस्तों को भी गवर्नमेंट नौकरी मिल गई थी। नौकरी नहीं लगने की वजह से वह तनाव में चल रहा था। शनिवार रात करीब 2 बजे कमरे का दरवाजा खुला था जब हमने अंदर जाकर देखा तो उज्ज्वल फंदे से लटका हुआ था जिसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने उज्ज्वल को पंखे से उतारकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -