मोगा:जिले के गांव चुग्गा के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस मुकाबले मे दो बदमाशों को लगी है और दो भागने में हुए कामयब हो गए। 28 जनवरी को मोगा के कोट ई सेखा के पास से चार बदमाश KIA गाड़ी छीन कर फरार हो गए थे।
मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय गाँधी ने बताया कि इस मामले मे जांच करते हुए आज रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी मोगा एरिया में घूम रही है और किसी वारदात को अंजाम देने वाले है। मोगा पुलिस के सीआईए टीम ,धर्मकोट पुलिस और कोट ई सेखा पुलिस ने गाड़ी की पीछा करते हुए मोगा के गांव चुग्गा लिंक रोड पर पुलिस ने गाड़ी में सवार 5 बदमाशो की घेराबंदी की गई।
गाड़ी में सवार बदमाशो ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग दो बदमाश टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जख्मी बदमाशों की पहचान विशाल वासी हरिके, बॉबी वासी फतेहगढ़, हरप्रीत और साहिल मौके से भागने में कामयाब हो गए।
बदमाशों ने मौके पर पुलिस के ऊपर 4 फायर किये थे। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए 5 राउंड फायर किये। इन बदमाशों ने पंजाब के कई जिले में वारदाते की हे। पुलिस को एक 32 बोर पिस्टल और तेजधार हथियार बरामद हुए है।
