HomeNationalपुलिस और बदमाशों में चली गोलियां; मुठभेड़ में 4 घायल, देखें वीडियो

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां; मुठभेड़ में 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुरा: थाना कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस और आधा दर्जन अन्तर्राज्यीय शातिर बदमाशों के मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में 4 बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने शातिरों बदमाशों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से चोरी किया स्क्रैप (करीब 7 टन) और भारी मात्रा में अवैध असलाह, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की बिना नंबर की वर्ना कार बरामद की है।

पुलिस ने घायल 4 बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया है। पकड़े गए बदमाशों ने 8 मार्च को चैन्नई से कुंडली स्क्रैप लेकर जा रहे ट्रक को लूटा था। ट्रक में करीब 55 लाख रुपए का स्क्रैप लोड था। मुठभेड़ में थाना प्रभारी कोसीकलां अजीत सिंह और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ रहे शामिल थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -