HomeHaryanaपलटी बाजी.. दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनकर, एलन मस्क का ताज...

पलटी बाजी.. दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनकर, एलन मस्क का ताज छिना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिग्गज अरबपतियों की दौलत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बीच फ्रांसीसी अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने नेटवर्थ में आए तगड़े उछाल के चलते एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। संपत्ति की बात करें तो बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ एक झटके में बढ़कर 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है।

फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इनकी संपत्ति में एक झटके में 18.6 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। इस उछाल के साथ वे एलन मस्क से आगे निकल गए हैं। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में जारी भारी गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 204.7 अरब डॉलर है। यानी दोनों अरबपतियों के बीच 2.9 अरब डॉलर का फासला हो गया है।

इस साल 2024 की शुरुआत से अब तक अगर कमाई की बात करें, तो फ्रांस के 74 वर्षीय अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 7.25 अरब डॉलर की कमाई की है, जबकि दूसरी ओर 52 वर्षीय एलन मस्क को घाटा हुआ है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 30.5 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। इससे पहले भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं।

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 104.4 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वे दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं, जबकि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे भारतीय अरबपति गौतम अडानी 91.6 अरब डॉलर के साथ 14वें नंबर पर हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -