ऊना/ सुशील पंडित: प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई ने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से एक लाख एक हजार का चैक भेजा। बंगाणा खण्ड प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ के माध्यम से हमने सोमवार को सीएम राहत कोष में एक लाख एक हजार का चैक प्रदान किया। इस आपदा की घड़ी में सरकार के साथ खड़े रहने का बचन दिया है। बहीं विधायक ने प्रारंभिक शिक्षा खण्ड बंगाणा इकाई का आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर खण्ड बंगाणा प्रारंभिक शिक्षा इकाई के महासचिव किशोरी लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरिंदर धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,जिला सह सचिव रजनीश शर्मा,प्रेस सचिव राकेश शर्मा, सह सचिव रेणुका शर्मा, रोशन लाल,संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, पूर्व खण्ड अध्यक्ष मनोज राणा, राज पाल , रमेश बंगा, विजय मंदली, विकास मेहता रायपुर, अशोक रिट सतरूखा, गुलशन कोलका, राजेश नरयाल, राज कुमार, जसपाल ,संदीप कुमार, जगदेव ककराना आदि उपस्थित रहे।