जालंधर,ens : शहर के आधा दर्जनों सब-स्टेशनों के अन्तर्गत मुरम्मत करवाई जा रही है। जिसके चलते विभिन्न सब-स्टेशनों के दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है। इसी क्रम में 66 के.वी चारा मंडी सब-स्टेशन के 11 के.वी सुधामा विहार, जीटीबी नगर, एसएएस नगर और मैनब्रो फीडर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इसके चलते जीटीबी नगर, न्यू जीटीबी नगर, भाई जैता जी मार्कीट, सुधामा विहार, न्यू ग्रीन मॉडल टाउन, जीजीएस नगर, एसएएस नगर, रंधावा अस्पताल का एरिया, आबादपुरा, न्यू मॉडल टाऊन और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
इसी क्रम में 66 के.वी फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन से चलते 11 केवी. शंकर, पंजाबी बाग, सलेमपुर, बाबा विश्वकर्मा, वाटर सप्लाई, इंडस्ट्रियल-2, कनाल-1, टावर, सीड कार्पोरेशन, पाइलट, न्यू शंकर, पंज पीर, डी-ब्लॉक, ग्लोब कालोनी, बसंत, बेदी, रॉयपुर रोड, के.सी, ट्यूबवैल कार्पोरेशन व ए.पी कैटागरी के अन्तर्गत आते मोहके की बिजली सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 11 के.वी मॉडल हाऊस, नकोदर रोड, भार्गव कैंप, राजपूत नगर, बूटा मंडी 1, विश्वकर्मा मंदिर, दशहरा ग्राउंड, रविदास भवन फीडर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।
