नई दिल्ली : कर्नाटक के कलबुर्गी में पुरानी कारों के कारोबारी और 2 अन्य व्यक्तियों के गुप्तांगों में करंट लगा यातना देने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ितों के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी बड़ी बेरहमी से पीड़ितों के कपड़े उतारकर उनके प्राइवेट पार्ट्स पर बिजली के झटके दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में इमरान पटेल, मोहम्मद मथीन उर्फ स्टील मथीन, मोहम्मद जिया उल हुसैन, मोहम्मद अफजल शेख, हुसैन शेख, रमेश और सागर को गिरफ्तार किया गया है। पुरानी कारों के कारोबारी रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए यातना दी गई थी। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में कथित तौर पर पैसे मांगे थे। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
