Punjab Govt AD
HomeEntertainmentED ने बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan को...

ED ने बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan को भेजा नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने नोटिस भेजा है। दरअसल गौरी खान रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसेडर हैं। उन्हें 2015 में लखनऊ की इस रियल एस्टेट कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। कंपनी पर आरोप है कि इसने बैंक और निवेशकों के करीब 30 करोड़ रुपये हड़प लिए और धोखाधड़ी की। इस कारण अब गौरी खान भी जांच के लिए ईडी के रडार पर आ गई हैं।

तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के मामले में जो केस दर्ज किया गया, उसमें Gauri Khan को भी आरोपी बनाया गया था। जल्द ही इस मामले में गौरी खान से पूछताछ की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान से पूछा जाएगा कि कंपनी के साथ उनका क्या कॉन्ट्रैक्ट था और इसके लिए कितना भुगतान किया गया था। बता दें कि यह मामला पहली बार मार्च 2023 में सामने आया था, और लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी ग्रुप एक प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है।

इसी प्रोजेक्ट में मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने 2015 में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये थी। पर उसे यह फ्लैट पैसों का भुगतान करने के बाद भी नहीं मिला। इस मामले में शख्स ने तुलसियानी ग्रुप और गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि चूंकि गौरी खान इस प्रोजेक्ट को एंडोर्स कर रही थीं, इसलिए उन्हीं को देखकर उसने तुलसियानी ग्रुप के जरिए घर खरीदा था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने पैसों का तो भुगतान कर दिया, पर घर नहीं मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -