Punjab Govt
HomeHaryanaमाइनिंग कारोबारी के घर पर ED की Raid

माइनिंग कारोबारी के घर पर ED की Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के अनिल विहार में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार सुबह माइनिंग कारोबारी नीरज शर्मा के घर पर छापेमारी की। ईडी की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज शर्मा का माइनिंग कारोबार पंजाब, यमुनानगर समेत कई जगह फैला हुआ है, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि नीरज शर्मा मूल रूप से औरंगाबाद के निवासी हैं। वो पहले अपने गांव ब्राह्मणवास के सरपंच रह चुके हैं। फिलहाल नीरज सोनीपत के अनिल विहार में रहते हैं। ईडी अधिकारियों के अनुसार छापेमारी का उद्देश्य नीरज शर्मा के माइनिंग कारोबार और उनकी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करना है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई नीरज शर्मा के माइनिंग कारोबार और अवैध लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, नीरज शर्मा के खिलाफ अवैध माइनिंग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच चल रही थी। ED की यह कार्रवाई उसी कड़ी में की जा रही है। फिलहाल अधिकारी उनके घर और कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं। यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -