सेहत: देश में ऐसे कई लोग हैं जो अपने सुबह की शुरुआत गर्मा-गर्म चाय और बिस्कुट के साथ करते हैं। बिना चाय और बिस्कुट के उन लोगों का दिन ही नहीं शुरु होता परंतु अब हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ऐसा दावा कर दिया है जिसके बाद लोग अपनी इस आदत को छोड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह आदत जितनी नॉर्मल लगती है उतनी ही सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकती है। चाय और बिस्कुट का यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र, ब्लड शुगर और मेटाबॉल्जिम पर सीधा असर डालता है। इससे कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है।
एसिडिटी और जलन
चाय में कैफीन और टैनिन जैसे पदार्थ मौजूद होते हैं। यह खाली पेट में जाकर एसिड बढ़ सकते हैं। इसके अलावा बिस्कुट में रिफाइंड मैदा मौजूद होता है जो शुगर एसिडिटी और जलन को ज्यादा ट्रिगर करेगा। ऐसे में चाय और बिस्कुट एक साथ खाने से एसिडिटी और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
गैस और ब्लोटिंग
चाय और बिस्कुट का कॉम्बिनेशन आपकी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को कमजोर करेगा। इससे आपकी पाचन क्षमता कम होगी और पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती है।
कब्ज जैसी दिक्कतें
चाय में टैनिन भी होता है जो पानी की कमी बढ़ा सकता है। वहीं बिस्कुट में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है इसके कारण कब्ज और पेट साफ न होने जैसी दिक्कतें हो सकती है।
पेट की बढ़ेगी चर्बी
बिस्कुट में रिफाइंड आटा, शुगर और अनहेल्दी फैट मौजूद होता है। सुबह यदि आप इनका सेवन करेंगे तो यह फैट स्टोर करते हैं। इससे धीरे-धीरे आपके पेट की चर्बी बढ़ जाएगी।
बढ़ेगी ब्लड शुगर
सुबह सबसे पहले यदि आप मीठे या रिफाइंड कार्ब्स वाले बिस्कुट खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ेगा और फिर अचानक से गिरेगा। यह आदत लंबे समय में इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का कारण बन सकती है।
इन ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत
चाय बिस्कुट की जगह आप रोज सुबह सौंफ का पानी, धनिया बीज का पानी, एलोवेरा जूस या फिर नारियल पानी में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपका गट और मेटाबॉल्जिम दोनों ही चीजें स्वस्थ रहेगी।