Punjab Govt AD
HomeInternationalम्यांमार में आए भूकंप से मची तबाही, 694 की मौत, 1600 से...

म्यांमार में आए भूकंप से मची तबाही, 694 की मौत, 1600 से अधिक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः म्यांमार में आए तेज भूकंप ने तबाही मचा दी। देश में आए तक के सबसे बड़े और विनाशकारी भूकंप में 694 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1670 लोग घायल हुए है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 रही और गहराई 10 किलोमीटर। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 50 मिनट (लोकल समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट) पर आया जिसके बाद भूकंप के केंद्र वाले क्षेत्र के साथ ही आसपास के कई इलाकों में हाहाकार मच गया। इस भूकंप के बाद म्यांमार में कई आफ्टरशॉक्स भी आए और भूकंप के असर थाईलैंड, नेपाल और भारत में भी महसूस किया गया। भूकंप की वजह से म्यांमार में कई इमारतें ध्वस्त हो गई, सड़कों में गड्ढे हो गए, कई व्हीकल्स सड़कों में दब गए।

इमारतों के ध्वस्त होने की वजह से कई लोग उनके नीचे दब गए। इस भूकंप की थाईलैंड में भी इस भूकंप से काफी नुकसान हुआ। भूकंप के बाद म्यांमार की सेना (जुंटा) ने 6 बड़े शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी। मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड में भी 10 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 100 से ज्यादा लापता हैं। उधर, यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का अनुमान है कि इस भूकंप से अकेले म्यांमार में ही 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -