Punjab Govt AD
HomeNationalअल सुबह 5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

अल सुबह 5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुवाहाटी: भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके उस वक्त लगे जब रात में लोग गहरी नींद में थे। अभी तक राज्य से कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बुधवार आधी रात असम के मोरीगांव जिले में रिक्टर पैमाने पर पांच तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके रात 2:25 बजे महसूस किए गए। मोरीगांव में आए इस भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर बताई जा रही है। इस भूकंप के झटके बांग्लादेश, चीन और भूटान में महसूस किए गए।

इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। बता दें कि असम में भूकंप आना आम बात है क्योंकि यह राज्य भारत के सबसे ज़्यादा संवेदनशील इलाकों में से एक है। यह भूकंपीय क्षेत्र V में आता है, जिसका मतलब है कि यहां तेज़ झटकों का रिस्क ज़्यादा है। पिछले कुछ सालों में, इस इलाकों में कई बड़े भूकंप आए हैं, जैसे 1950 का असम-तिब्बत भूकंप (8.6 तीव्रता) और 1897 का शिलांग भूकंप (8.1 तीव्रता), दोनों ही इतिहास के सबसे खतरनाक भूकंपों में से हैं।

वहीं बीते दिन शाम को लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए यहां आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इसकी रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही हैं। भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इससे पहले म्यांमार में 26 फरवरी को धरती डोली थी। तब इसकी तीव्रता 3.1 रही थी। असम में भूकंप आना आम है क्योंकि यह राज्य भारत के सबसे ज़्यादा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र जोन पांच में आता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -