Punjab Govt
HomeNational4.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

4.5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः चीन में दो दिन के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार लोगों ने रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भारत के पड़ोसी देश चीन में शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई थी। ये भूकंप सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था।

पिछले एक सप्ताह में कम से कम 7 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के पड़ोसी देश चीन और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया है कि गुरुवार-शुक्रवार को देर रात अफगानिस्तान भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। अफगानिस्तान में भूकंप देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 120 किलोमीटर भीतर था। इसके अलावा इन देशों में 11 से 18 मई के बीच भूंकप आया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -