Punjab Govt AD
HomeHaryanaलगातार दूसरे दिन लगे भूकंप के झटके

लगातार दूसरे दिन लगे भूकंप के झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हरियाणा में बीते दिन भूकंप के झटके लगे थे, वहीं 24 घंटे के दौरान एक बार फिर भूकंप के झटके लगने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 42 मिनट और 3 सेकेंड पर भूकंप आया। हालांकि आज भूकंप का केंद्र सोनीपत पहलादपुर किडोली में स्टेडियम के नजदीक रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

बता दें कि इससे पहले बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकेंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। इससे रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। सोनीपत में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके से यह जिला संवेदनशील होता जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -