Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsसुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजस्थान में गुरुवार की सुबह-सुबह राजधानी जयपुर के एक कौने में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांभर इलाके में गुरुवार सुबह भूकंप आया। इस इलाके में भूकंप के झटके लगभग 5 से 6 सेकंड तक महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को गुरुवार की सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के चलते धरती का कंपन महसूस हुआ। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार जयपुर के सांभर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 की मापी गई। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र सांभर में धरती की सतह के 11 किलोमीटर नीचे था।

हालांकि राहत की बात ये रही कि इस भूकंप के चलते किसी के भी हताहत होने की जानकारी अब तक कहीं से सामने नहीं आई है। गुरुवार की सुबह राजस्थान में भूकंप के झटकों के लगभग एक घंटे बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार को लगभग एक घंटे के दरमियान एक के बाद एक, दो भूकंप आए। पहला भूकंप उत्तरकाशी में 8 बजकर 30 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई।  सुबह साढ़े आठ बजे आए भूकंप के लगभग एक घंटे बाद यानी 9 बजकर 32 मिनट पर फिर एक बार उत्तरकाशी की धरती पर कंपन महसूस किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -