Punjab Govt AD
HomePunjabFazilkaपंजाबी गायक Singga पर पहले हुआ केस दर्ज, अब किया जा रहा...

पंजाबी गायक Singga पर पहले हुआ केस दर्ज, अब किया जा रहा ब्लैकमेल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक Singga को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज Singga ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिसमें Singga ने कहा कि वह 10 अगस्त को जिम से बाहर आ रहा था, इस दौरान Singga को उसके वकील का फोन आया और उसने बताया कि उसके खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज की गई। Singga ने बताया यह एफआईआर 295 ए गाने पर हुई है। पंजाबी गायक ने बताया कि उसी गाने पर उसके बाद अजनाला में एफआईआर दर्ज की गई।

गायक ने कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। पंजाबी गायक ने बताया कि वह अब भी गुरुद्वारा साहिब के पास ही मौजूद है। गायक ने कहा कि अगर उन्होंने गलती की है तो उसे सजा बनती है। गायक ने कहा कि अगर यही पर्चे ब्लैकमेलिंग के लिए किए जाए तो दुनियां का क्या बनेगा। यह सवाल गायक ने वीडियो के जरिए लोगों से पूछा है। गायक ने कहा कि आज यहां पर यह हो रहा है कि 295 ए का पर्चा किसी पर दर्ज करवा दों और उसके बाद 10 लाख रुपए मांग लो। गायक ने बताया कि उससे 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है। गायक ने कहा कि उसके बाद उसे यह कहा जा रहा है कि हम धर्म के रास्ते पर लोगों को लेकर आ रहे है। गायक ने बताया कि उसके पास सारे सबूत मौजूद है।

गायक ने कहा कि उसके पास हर चीज का सबूत मौजूद है। गायक ने कहा कि पर्चे दर्ज करने के साइड इफेक्ट उस पर पड़े है। दरअसल, इस पर्चे दर्ज होने से Singga के पिता परेशान हो गए है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे गालियां भी निकाली। गायक ने कहा कि वह अपने पिता के लिए जान भी दे सकते है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे कहा कि वह पहले ही मर जाता तो अच्छा था। गायक ने कहा कि उसका किसी धर्म के साथ कोई लेना देना नहीं है, वह सभी धर्मों का सत्कार करता है। गायक ने उन लोगों को चेतावनी दी है कि अगर इस ब्लकैमेलिंग के कारण उसके पिता को कुछ हुआ तो वह उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगा।

गायक ने कहा कि उसने उन ब्लैकमेलिंग करने वाले लोगों से कुछ नहीं लेना देना। वह अपना काम कर रहा और उक्त लोग अपना काम करें। गायक इस दौरान उक्त लोगों पर काफी भड़का। गायक ने कहाकि उसे पता है कि कई गायकों को ब्लैकमेल किया गया है। कुछ गायकों से पैसे लिए गए। गायक ने कहा कि शायद उन लोगों को लगता है कि मैं भी ऐसे ही शायद उन गायकों की तरह उन्हें पैसे दे दूंगा। इस दौरान झूठे पर्चे दर्ज किए जाने के मामले में सीएम भगवंत मान से अपील की है। ऐसे झूठे पर्चे दर्ज करने के मामले में वह उसे इंसाफ दिलवाए। गायक ने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की इंक्वायरी करवाई जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -