Punjab Govt AD
HomeNationalवंशवादी राजनीति ने इस सुंदर क्षेत्र को अंदर से खोखला कर दियाः...

वंशवादी राजनीति ने इस सुंदर क्षेत्र को अंदर से खोखला कर दियाः PM MODI

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान विरोधियों पर जमकर बरसे। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है और उनकी सरकार ने “इस सुंदर क्षेत्र को नष्ट करने वाली” वंशवादी राजनीति का मुकाबला करने के लिए एक नया नेतृत्व पेश किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम और आप मिलकर जम्मू-कश्मीर को देश का एक सुरक्षित व समृद्ध भाग बनाएंगे।”

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को होने वाले मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली थी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया और वंशवादी राजनीति ने इस सुंदर क्षेत्र को अंदर से खोखला कर दिया।

राजनीतिक वंशवादियों ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाया और नए नेतृत्व को उभरने नहीं दिया।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘2014 में केंद्र में सत्ता में आने के तुरंत बाद हमने युवा नेतृत्व को उभारने पर ध्यान केंद्रित किया।’’ मोदी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है।’’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -