एक वर्ष से कुटलैहड़ में विकास कार्य ठप्प ,विधायक गुणगान में मस्त,जनता त्रस्त:वीरेंद्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के ईको पार्क बंगाणा में पूर्व मंत्री राज्य भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी वीरेंद्र कंवर द्वारा कुटलैहड़ में दिल दियां गल्ला कार्यक्रम को लाइव प्रसारण करके पूर्व में पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास की झलक दिखाई। वही पहाड़ी भाषा में आई हुई जनता से संवाद किया। वीरेंद्र कंवर ने जहां कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। बहीं आए हुए सभी बुद्धिजीवी लोगों ने एक वर्ष के कार्यकाल में आ रही समस्याओं के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत करवाया। वीरेंद्र कंवर ने संवाद में कहा कि हमने बंगाणा डिग्री कॉलेज में साढ़े छः करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू करवाया था। और दो वर्ष की अवधि कार्य पूरा करने की रखी थी। लेकिन अब उनका कार्य कछुए की चाल में चल रहा है। ग्रामीण विकास विभाग का एक्सियन कार्यालय हम ने बंगाणा में खोला था। एक वर्ष में वह भी यहां से चला गया। हम ने जायजा प्रोजेक्ट बंगाणा में खोला था। और छः करोड़ के भवन का निर्माण करवाया था। आज बंगाणा से जायजा प्रॉजेक्ट चला गया। बंगाणा पंचायत भवन का कार्य अधूरा लटका हुआ है। बंगाणा स्कूल में 1,62 करोड़ के साइंस भवन का कार्य अधूरा है। हम ने जनता को पानी की समस्या के समाधान के लिए 262 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार कर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया था। आज उनका कार्य लटका हुआ है। इस के अलावा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए है। लेकिन फिर भी कुटलैहड़ के विधायक हर मंच पर कुटलैहड़ के हो रहे अथाह बिकास की गाथा गा रहे है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में बिकास कार्य ठप्प पड़े हैं और लूटपाट की राजनीति बीते एक वर्ष से हो रही है।
बीती सरकार के समय का श्रेय लेने में व्यस्त हैं कांग्रेस विधायक
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के अंदरोली में हमें पूर्व सरकार के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 32 करोड़ स्वीकृत करवाए थे। और जिसमे गठित कमेटी द्वारा करीब 15 करोड़ खर्च किए गए थे। और 17 करोड़ की धनराशि अभी भी बेलेंस पड़ी है। विधायक महोदय बेलेंस पड़ी राशि को दोबारा कार्यक्रम के दौरान घोषणा करवा रहे हैं। इससे पता चलता है। कि विधायक महोदय को कुटलैहड़ की कितनी जानकारी है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में आपदा आने के बाद विधायक द्वारा बांटी गई रिलीफ फंड में कैसे अपनों को लाभ पहुंचाया है और जिनका भारी नुक्सान हुआ है उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इससे पता चलता है कि विधायक महोदय किस प्रकार राजनीति द्वेष भाव से काम कर रहे है।
उपमंडल बंगाणा में चहेते ठेकेदारों को मिल रहा काम :शशि राणा
कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष शशि राणा ने कहा कि उपमंडल बंगाणा के लोक नि बि से लेकर सभी विभागों में केवल विधायक महोदय के चहेते ठेकेदारों को ही काम दिया जा रहा है। और यह किस के इशारे पर अधिकारी ऐसा कर रहे है। यह भी किसी से छिपा नहीं है।अगर ऐसा ही रहा तो कुटलैहड़ भाजयुमो के सभी सदस्य विभागो के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। और जिस की जिम्मेदारी विभागो की होगी। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा, वीडीसी अध्यक्ष देवराज देवू, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, देवराज राणा,राज कुमार मनकोटिया व अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।