Punjab Govt
HomeHimachalBaddiदून दौरे में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुराने कार्यों पर ही अपनी पट्टिका...

दून दौरे में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुराने कार्यों पर ही अपनी पट्टिका चिपकाने का किया काम- गुरमेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सीवरेज को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पे साधा निशाना

भाजपा बोली, मुख्यमंत्री का दून दौरा पूरी तरह विफल, जनता खुद को कर रही है ठगा महसूस 

बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के बुधवार को दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे को भाजपा ने पूरी तरह विफल करार दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उन्हें राहत से जुड़ी ठोस घोषणाएं करेंगे, लेकिन दौरे से लोगों को निराशा ही हाथ लगी। गुरमेल चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले भी लोगों को झूठी गारंटियों से भ्रमित कर चुके हैं और अब एक बार फिर बिना किसी ठोस घोषणा के लौट गए।

उन्होंने कहा कि दून विधायक बार-बार झूठ बोलकर विकास नहीं कर सकते, विकास ईमानदारी और इच्छाशक्ति से होता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने कहा कि बद्दी में जिस नागरिक अस्पताल का उद्घाटन किया गया है, उसमें डॉक्टरों की नियुक्ति सहित किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बिना स्टाफ के अस्पताल स्थानीय लोगों के लिए किसी लाभ का कारण नहीं बन पाएगा। आरोप है कि सरकार केवल दिखावा कर रही है, जबकि जमीन पर कोई व्यवस्था नहीं दिखती। यही हाल बरोटीवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बरोटीवाला में खाली अस्पताल उदघाटन करके गए है। उस अस्पताल में किसी भी प्रकार के उपकरण नही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल डिमांड चार्ट तैयार करवाते रहे, लेकिन इससे जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। यदि वह उद्यमियों से भी बैठक करते, तो उन्हें उद्योग क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का पता चलता। उद्यमियों की हालत खराब है। उद्यमी जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तब से सरकार की ओर राहत की संभावनाओं के लिए देख रही है, लेकिन उनके लिए किसी तरह की राहत भरी खबर नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों की जमीनें अवैध खनन माफिया लोगों की जमीनें तक निगल रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कई बार उठाया जा चुका है, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा सिर्फ रूट शो बनकर रह गया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि दून विधानसभा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित लोगों को इस दौरे से कोई नई राहत नहीं मिली। केवल एक एनजीओ द्वारा बनाए गए शेड की चाबियां बांटकर सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, जबकि जिन लोगों के मकान टूट चुके हैं, वे अब भी राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं दून मंडल भाजपा उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि जिस रूट से मुख्यमंत्री आए और गए, वहां जल्दबाज़ी में की गई पैचवर्क को ढककर लोगों को विकास का भ्रम दिखाया गया। उन्होंने कहा कि दून की जनता इस भ्रमजाल को समझ चुकी है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि बददी की सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह खराब है। पहले 33 करोड़ से सीवरेज व्यवस्था बनाई गई और अब एक बार फिर 37 करोड़ की सीवरेज लाइन बिछाने का शिलान्यास कर दिया गया है। यह सवाल जनता दून कांग्रेस से पूछ रही है कि आखिर सीवरेज लाइन बिछाने के लिए किस स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -