Punjab Govt AD
HomeHimachalविधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से कुटलैहड़ को मिला खेल मैदान, दो...

विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से कुटलैहड़ को मिला खेल मैदान, दो माह के भीतर बनकर होगा तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10 कनाल भूमि में बनाए जायेंगे विभिन्न खेल मैदान

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा उभारने के लिए प्रशासन द्वारा खेल के मैदान का निर्माण आरंभ कर दिया गया है। खेल के मैदान के निर्माण के लिए शहर के नजदीक मुच्छाली पंचायत में चिल्ही गांव में भूमि के समतलीकरण के लिए चार लाख की किस्त जिलाधीश के निर्देशों के बाद बंगाणा प्रशासन ने जारी कर दी है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय पटवारी को लेकर मैदान के निर्माण के लिए भूमि मार्क कर दी है। इस खेल के मैदान का निर्माण करीब 10 कनाल भूमि में किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। भूमि की अलॉटमेंट होने के बाद बंगाणा के युवा वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

2 महीने के भीतर इस मैदान को बनाकर युवाओं को किया जायगा सुपुर्द

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 2 महीने के भीतर इस मैदान को बनाकर युवाओं के सुपुर्द कर दिया जाएगा। किसी भी शहर, गांव, प्रदेश व देश की उन्नति में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है उसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त नशों से दूर हो तभी युवा इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकता है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं वहीं इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है। अब तक यहां पर कोई खेल मैदान होने के कारण बहुत से युवा अपनी खेल प्रतिभा को दबाकर अपनी युवा आयु को निकाल चुके हैं लेकिन अगर अब भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी युवा अपनी खेल प्रतिभा को दबाकर बैठे रहेंगे। क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को उभारने के लिए क्षेत्र में कोई भी खेल मैदान नहीं है जो कि समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार ने युवाओं के विषय को ध्यान में रखते हुए बंगाणा में खेल के मैदान का निर्माण कार्य आराम करने के लिए किस जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि आज अलग अलग खेलों के माध्यम से भारत के युवाओं ने विश्व में नाम कमाया है जिससे देश का भी नाम रोशन हुआ है। युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत व लगन से खेल को खेल भावना से खेल कर कुटलैहड़ व अपना नाम रोशन करना होगा। खंड अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि बंगाणा में खेल के मैदान के निर्माण के लिए भूमि मार्क कर दी गई है एक या दो माह के भीतर खेल के मैदान को बनाकर युवाओं को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

खड्ड में करवाते आये है खेल प्रतियोगिताएं,नहीं है अभी तक कोई खेल मैदान

ज्ञात रहे उपमण्डल बंगाणा में अभी तक कोई खेल मैदान नहीं है। और युवा वर्ग जो खेल प्रतियोगताओ से जुड़े है। आज तक लुंखरी खड्ड में खेल प्रतियोगिताएं करवाये आ रहे है। हालांकि उपमण्डल बंगाणा के आसपास दर्जनों कनाल भूमि सरकारी है। लेकिन फिर भी बंगाणा का युवा वर्ग जो खेल प्रतियोगिताओं में रुचि रखते है। उन्हें कोई खेल मैदान नसीब नहीं हुआ था। चुनावों में विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने खेल मैदान बनाने का वादा किया था। जो पूरा होता नजर आ रहा है। 

विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि हमनें खेल मैदान की बात राज्य के खेल मन्त्री बिक्रमदित्य सिंह से की थी। और उन्होंने बंगाणा के डुमखर में खेल मैदान बनाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए धन भी मुहैया करवा दिया है। दो माह में खेल मैदान बनाकर युवाओं को समर्पित होगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -