खरड़ः खरड़ पुलिस के स्पेशन नाके पर एंडेवर स्वार व्यक्ति की ओर से SHO को डीएसपी से बात करने की धौंस देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद SHO ने भी कार चालकों को कड़े हाथों लिया। जानकारी अनुसार ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर खरड़ पुलिस ने SHO सदर अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार देर रात टोल प्लाजा पर स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों पर हुलड़बाजी करने वालों के पुलिस चालान काट रही थी।
अचानक एक व्यक्ति एंडेवर पर स्वार होकर आया। जो नशे में धुत्त था। जब नाके पर उसे रोका तो वह पुलिस से बहस करने लगा। जिसके बाद कार चालक ने अपना फोन निकाला औऱ SHO को डीएसपी से बात करने को कहा। जिसके बाद SHO ने कार चालक को कड़े हाथों लेते कहा कि हमारी तो रोज डीएसपी से बात होती रहती है, अब फोन अपनी जेब में डालो और घर जाकर अपनी करतूत के बारे में बताना और डीएसपी को कहना कि गाड़ी इंपाउंड कर ली गई और मैं अॉटो से घर आ रहा हूं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की कार जब्त कर ली।