कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा है कि कानपुर के तात्या टोपे नगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में स्कूल के बाहर खेल रहे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुजैनी बाईपास से तात्या टोपे नगर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर स्कूल की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी और स्कूल के बाहर खेल रहे दो बच्चों को रौंद दिया। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कार हटाने का प्रयास किया तो आसपास मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि कॉलेज के पास दो बच्चे खुशी उम्र (5) पुत्री धर्मेंद्र स्थायी निवासी ग्राम बैसोया थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात हाल पता मकान नंबर 4 गुजैनी गांव कानपुर नगर व आर्यन सचान निवासी मकान गुजैनी गांव थाना गुजैनी कानपुर नगर स्थायी पता ग्राम मांचा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात का है।
एक युवक को पकड़ा
अपने घर के बाहर ठाकुर विशम्भर नाथ इंटर कॉलेज के गेट के पास खेल रहे थे, तभी ब्रेजा कार में सवार चार युवकों ने शराब के नशे में अनियंत्रित होकर स्कूल के गेट में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। कार सवार एक युवक शानू को पकड़ लिया है।