Punjab Govt
HomeNationalनशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके...

नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 9ः30 बजे बीएचएमएस डाॅक्टर संजय पटेल अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत डॉक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी समेत विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मुन्नी बाई सेन की मौत हुई है। 65 साल की मुन्नी बाई सेन काम से वापस अपने घर जा रही थी। मुन्नी बाई सेन के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जाॅब करती है। शुक्रवार की रात को उन्होंने एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही पैदल घर जाने के लिए सर्विस रोड पकड़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में एक अन्य गौरी शंकर दुबे की भी मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। रवि सेन ने बताया कि जिस कार चालक ने टक्कर मारी, वह नशे में इस कदर धुत था कि टक्कर मारने के बाद भी उसे कुछ होश नहीं था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -