HomeNationalतेज रफ्तार Innova Car में ड्राइवर का खोया Control, सड़क से नीचे...

तेज रफ्तार Innova Car में ड्राइवर का खोया Control, सड़क से नीचे जा गिरी कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है कि देखने वालों की रुह कांप जाए। चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा कार से ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह फिसलकर पहले तो डिवाइडर से टकराई। फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी।हादसे का वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने वालेे की रुह कांप जाए। दिल दहला देने वाला यह घटना चेन्नई कोलकाता हाईवे पर हुई जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गई है। हादसे केे समय तेज बारिश हो रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से ड्राइवर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था। इस कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

जबकि अमूल्य पात्रो को मामूली चोटें आई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापिस से लौट रहे थे। रविवार शाम को भारी बारिश के कारण से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -