Punjab Govt AD
HomeNationalचलती Bus में ड्राइवर को आया Heart Attack, 30 यात्री थे सवार

चलती Bus में ड्राइवर को आया Heart Attack, 30 यात्री थे सवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर : शनिवार को चलती बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आई है। ड्राइवर की पहचान मुन्ना नेपाली (60) निवासी पटना जिले के मीठापुर थाना क्षेत्र के तौर पर हुई है।ड्राइवर ने मौत से पहले किसी तरह 30 यात्रियों से भरी बस को सड़क किनारे रोका और थोड़ी देर में ही स्टेयरिंग पर गिर गया।

इससे बस में सवार 30 यात्रियों की जान बच गई। कामाख्या ट्रेवल्स की बस किशनगंज से पटना आ रही थी। बस मुजफ्फरपुर से आगे निकली तो ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। बस के अन्य स्टाफ और यात्रियों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण ड्राइवर की मौत हुई है।

फिलहाल सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -