Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: हाईवे पर कार चलाते समय चालक को आई नींद की...

Jalandhar News: हाईवे पर कार चलाते समय चालक को आई नींद की झपकी, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): शहर के मकसूंदा बाईपास हाईवे पर जा रहे स्विफ्ट कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी लोहे की ग्रिल में टकराई। हादसे के दौरान कार में सवार परिवार बाल-बाल बचा है लेकिन एक महिला को हादसे के दौरान चोटें आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

कार के हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसकी सूचना राहगीरों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा और कार को सड़क से साइड पर करवाया है।

सड़क सुरक्षा के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला जसविंदर सिंह अपने परिवार सहित अमृतसर की ओर जा रहा था। जब वह मकसूदा बाईपास के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी।

लोहे की ग्रिल में जाकर टकरा गई और हादसे के दौरान गाड़ी में सवार महिला को चोटें आई। कार क्षतिग्रस्त हालत में बीच सड़क में खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रुम पर दी।

उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से साइड करवाया और जाम को खुलवाया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -