Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsलाइसेंस मांगने पर ड्राइवर ने पुलिस कर्मी का किया ऐसा हाल

लाइसेंस मांगने पर ड्राइवर ने पुलिस कर्मी का किया ऐसा हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  कैंट इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक सिरफिरे ने अपनी कार के बोनट पर करीब 800 मीटर तक घसीटा। कांस्टेबल ने कार ड्राइवर से गाड़ी के कागजात मांगे थे। घटना सुबह सवा 10 बजे के करीब की है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। कांस्टेबल की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई, जो आईजीआईए ट्रैफिक सर्कल में तैनात है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कल सुबह करीब 10:10 बजे एएसआई हनुमान सहाय और हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह एयरपोर्ट होटल के पास आईजीआईए टर्मिनल-1 पर जांच कर रहे थे। उन्होंने अर्टिगा कार के ड्राइवर से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा है।

ड्राइवर ने उन्हें बताया है कि चालान में उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया है। जब उसे चालान पेश करने के लिए कहा गया जिसमें उसका लाइसेंस जब्त कर लिया गया था, तो वह कार के अंदर गया और तेजी से ट्रैफिक कर्मचारियों की ओर गाड़ी दौड़ा दी।

पुलिस ने आगे बताया, ‘एएसआई हनुमान सहाय तो बाल बाल बच गए, लेकिन एचसी बलवंत कार के बोनट पर गिर गए। ड्राइवर ने कार लगभग 700-800 मीटर दूर भगा ली. एनएसजी रेड लाइट के पास अन्य टैक्सी चालकों और बीट स्टाफ ने उसे रोक लिया। एएसआई हनुमान सहाय ने पीसीआर को बुलाया। स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी ड्राइवर राशिद अली को पकड़ लिया गया। उसे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वह यूपी के मेरठ का रहने वाला है। एचसी बलवंत सिंह के दाहिने हाथ की अंगुलियों में चोट लगी है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले फरवरी 2023 में भी ऐसा एक मामला सामने आया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए एक कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की थी। उसने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा था। ड्राइवर ने 500 मीटर तक कार दौड़ाई और पुलिसवाला बोनट पर लटका रहा था। पब्लिक ने आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -