संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को मिला सम्मान, ऊना जिला एवं हरोली भाजपा परिवार में खुशी की लहर
ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डा. सतीश कुमार शर्मा को उनके संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, सक्रिय भूमिका एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। डा. शर्मा की इस नियुक्ति से ऊना जिला सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
डा. सतीश कुमार शर्मा लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किया जाना उनके समर्पण और कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति को विशेष रूप से हरोली भाजपा परिवार के लिए गौरव एवं प्रसन्नता का विषय माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डा. शर्मा को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से हरोली विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक सहभागिता को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन के साथ और बेहतर समन्वय का अवसर प्राप्त होगा।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
प्रदेश संयोजक का दायित्व मिलने पर डा. सतीश कुमार शर्मा ने भाजपा के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति-नीति एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
डा. शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा ऊना जिला को मजबूत नेतृत्व प्रदान कर रहे ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा ऊना जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास सहित समस्त प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का माध्यम है और वह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ संवाद को और मजबूत करते हुए उनके विचारों एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
ऊना जिला भाजपा के लिए गौरव का विषय
डा. सतीश कुमार शर्मा की नियुक्ति से ऊना जिला भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने कहा कि ऊना जिला के एक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
हरोली भाजपा परिवार एवं डा. शर्मा के समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन में निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता को सम्मान देने का उदाहरण है। कार्यकर्ताओं ने डा. सतीश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे।
डा. सतीश कुमार शर्मा की इस नियुक्ति से हरोली विधानसभा क्षेत्र, ऊना जिला भाजपा एवं उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।