धर्म: दीवाली की रात पूरे साल की सबसे शुभ रात मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी घरों में वास करती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दीवाली वाली रात मां लक्ष्मी घर-घर में भ्रमण के लिए निकलती हैं। जिस घर में सफाई, प्रकाश और श्रद्धा होती है मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है। इसी वजह से दीवाली से पहले घरों को पवित्र तौर पर साफ-सुथरा किया जाता है। इस रात मां लक्ष्मी की पूजा काफी श्रद्धा के साथ की जाती है परंतु उसके अगले दिन हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं।
मूर्तियां न हटाएं
दीवाली की रात में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। ऐसे में पूजा के दौरान घर का वातावरण भक्ति, प्रकाश और पॉजिटिविटी से भर जाता है परंतु अक्सर लोग पूजा खत्म होने के बाद मूर्तियां हटा देते हैं या फिर उन्हें वापिस से रख देते हैं परंतु यह बहुत बड़ी गलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के तुंरत बाद मूर्तियां हटाना या उन्हें अस्त-व्यस्त करना अशुभ हो जाता है।
झगड़ा या नेगेटिव बातें न करें
दीवाले के अगले दिन घर का माहौल शांत और शुभ रखना बहुत जरुरी होता है। इस दिन गुस्सा, झगड़ा या नेगेटिव बातें करने से पॉजिटिव एनर्जी पर असर होता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी वहीं रहती है जहां पर खुशहाली हो।
टूटे या पुराने दीपक न फेंके
पूजा में इस्तेमाल करने वाले दीपक, कलश या फिर सजावट का पवित्र समान कूड़े में न फेंके। सामान को किसी पेड़ के नीचे, नदी या फिर साफ जगह पर प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से पवित्रता बनी रहेगी और मां लक्ष्मी जी की कृपा भी आपके परिवार पर बनेगी।
तुंरत न बुझाएं दीपक
मां लक्ष्मी के अनुष्ठान में घर में जलाने वाली अखंड ज्योति मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में सुबह होते ही इस दीपक को एकदम से न बुझाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। दीपक को खुद ही बुझने दें। इससे घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
पूजा स्थान रखें साफ
दीवाली की पूजा के बाद यदि आपके पूजा स्थान में दीप, फूल या प्रसाद बिखरा हो तो यह लापरवाही का प्रतीक है। ऐसे में पूजा स्थान को साफ रखें और फिर से भगवान को प्रणाम करें। इससे शुभ फल लंबे समय तक बना रहेगा।
बाहर न फेंके कूड़ा कचरा
दीवाली वाली रात घर की सफाई और दीपमाला से वातावरण पवित्र हो जाता है ऐसे में अगले दिन सुबह झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर निकालना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का निवास भंग होता है और इसका असर सुख-समृद्दि पर होता है। दीवाली के बाद यदि आप सफाई करना चाहते हैं तो दोपहर के बाद ही करें।