Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeInternationalDonald Trump ने घटाया भारत पर लगा Tariff, PM Modi बोले -...

Donald Trump ने घटाया भारत पर लगा Tariff, PM Modi बोले – ‘बहुत अच्छा लगा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच बात बन गई है। इसके साथ ही बीते लंबे समय से अटकी हुई India-US Trade को लेकर असमंजस भी लगभग खत्म हो चुका है। सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लगाया हुआ 25% टैरिफ भी कम करके 18% करने का ऐलान कर दिया है।

Read In English : https://encounternews.in/world/donald-trump-announces-tariff-rollback-on-indian-goods-after-call-with-pm-modi/

पीएम को बताया अपना दोस्त

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम को अपना दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि – पीएम मोदी से मित्रता और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने भारत-यूएस के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति जता दी है। इस डील के अंतर्गत भारत पर यूएस टैरिफ 25 फीसदी नहीं बल्कि अब सिर्फ 18% कर दिया जाएगा। वहीं भारत भी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ को जीरो करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इसके साथ ही ट्रंप ने भारत पर लगा हुआ 25% टैरिफ 18% करने का ऐलान किया है परंतु यहां बड़ा सवाल यह आ रहा है कि भारत पर तो 50% अमेरिकी टैरिफ पिछले साल 27 अगस्त से लगा है। बीते साल अप्रैल में पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था फिर रुसी तेल खरीद को युक्रेन युद्ध में पुतिन की आर्थिक मदद का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसको बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था।

अब इसको लेकर जो लोगों में असमजंस हैं वो भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पीएम मोदी के बीच हुआ बातचीत का हवाला देते हुए साफ कह दिया है कि भारत पर कुल 18 फीसदी ही टैरिफ लगेगा हालांकि उन्होंने साफ किया है कि पेपर वर्क और टेक्नीकलिटी के कारण से इसमें कुछ समय जरुर लगेगा। इसके अलावा भारत के रुस के प्रति रुख पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा परंतु अंत में भारत का यूएस टैरिफ का फाइनल नंबर 18% होगा।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा यह जानकर खुशी हुई है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18% का कम टैरिफ लगेगा। इस ऐलान के लिए उनका 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद। पीएम के अनुसार, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ में काम करते हैं तो अपार अवसर खुलते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि – वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरुरी है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page