Punjab Govt Advertisement
HomeInternationalभारत पर 50% तो पाकिस्तान पर Donald Trump ने लगाया इतना Tarrif,...

भारत पर 50% तो पाकिस्तान पर Donald Trump ने लगाया इतना Tarrif, सामने आया कारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर सख्त टैरिफ लगाने के बाद बाज नहीं आ रहे। ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप रुस के साथ भारत के व्यापार संबंधों को लेकर भी नाराज हैं। हैरानी वाली बात यहां यह है कि ट्रंप ने भारत पर चीन से भी कहीं ज्यादा टैरिफ लगाया है। अमेरिका चीन के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी वह मेहरबान हैं परंतु भारत और ब्राजील पर वह ज्यादा से ज्यादा टैरिफ लगा रहे हैं।

भारत और ब्राजील पर लगा एक जैसा टैरिफ

ट्रंप ने भारत और ब्राजील पर बराबर टैरिफ लगाया है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ब्राजील पर पहले 50% टैरिफ लगाया था। अब वहीं भारत पर 25% टैरिफ ही था परंतु अब भारत के टैरिफ को 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया है। ऐसे ही कुल 50% टैरिफ भारत पर लगा दिया है। भारत और ब्राजील सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देश बन चुके हैं वहीं तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड है उस पर 39% टैरिफ लगा है। इसके अलावा कनाडा पर 35% टैरिफ लगा है।

चीन पर कम लगा टैरिफ

अमेरिका ने चीन पर सिर्फ 30% टैरिफ लगाया है। भारत के मुकाबले चीन पर 20% कम टैरिफ है। ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच टैरिफ को लेकर तनाव काफी बढ़ भी गया था परंतु फिलहाल मामला 30% पर ही रुका है।

इसके अलावा अमेरिका और पाकिस्तान के बीच काफी नजदीकी बढ़ती हुई दिख रही है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौर पर जाने के लिए तैयार हो चुके हैं। वहीं बात अगर टैरिफ की करें तो पाकिस्तान को काफी रियायत मिली है। ट्रंप ने पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया है। इसके अलावा बांग्लादेश पर 20% टैरिफ लगाया है।

भारत और रुस में काफी अच्छे रिश्ते हैं। भारत रुस से काफी मात्रा में तेल खरीदता है ऐसे में ट्रंप को इस बात से दिक्कत हो रही है कि भारत क्यों रुस से तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने इसको लेकर कई बार धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि रुस अपनी कमाई का मोटा हिस्सा युद्ध में खर्च कर रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -