इंदौरः जिले के राजेंद्र नगर क्षेत्र में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 नकबपोश युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते था। इस दौरान हत्यारे डॉक्टर के पास मरीज बनकर आए थे। उन्होंने अपना इलाज कराया, फिस चुकाई। जिसके बाद जब डाक्टर ने गल्ले से पैसे निकाले तो एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तानी और रुपये मांगने लगा।
जब डाॅक्टर ने इनकार कर दिया तो बदमाश ने सीने में गोली मार दी। घटना के समय क्लीनिक पर डाॅक्टर का कर्मचारी भी मौजूद था। बदमाशों ने उससे मोबाइल छिन लिया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को गोली मारी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।
चाकू से गोदकर सरेआम व्यक्ति का आरोपी ने किया कत्ल#CrimeNews #BrutalMurder #ShockingIncident #PublicAttack #INDvsAUS #Shameless pic.twitter.com/SKPvsBOj4L
— Encounter India (@Encounter_India) December 28, 2024
मौके पर गए पुलिस अफसर आस पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता कर रही है कि डॉक्टर की किसी से रंजिश तो नहीं थी। बता दे कि इंदौर में 12 घंटे में यह दूसरी हत्या है। डाॅक्टर सुनील साहू ने तीन माह पहले ही कुंदननगर में क्लीनिक खोला था। सुनील मूलत: गुना के रहने वाले थे। वे दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे और शाम को अपने घर पर क्लीनिक संचालित करते थे। दो साल पहले उन्होंने इंदौर की एक युवती से शादी की थी।