ऊना/सुशील पंडित: जिले के मैहतपुर कस्बे में अस्पताल चलाने वाले आई स्पेशलिस्ट डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है। डॉ. अख्तर ने अपनी फेसबुक आईडी से भगवान शिव पर अत्यंत अश्लील टिप्पणी की थी। डॉक्टर के उस कमेंट का पता चलने के बाद पूरे हिमाचल के हिंदुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था। डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरने प्रदर्शन हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन डॉ. नदीम हाईकोर्ट जमानत के लिए चला गया। 25 जुलाई मंगलवार को उसकी जमानत याचिका रद्द होने के बाद ऊना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत में पेश किया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया है कि अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डॉक्टर को जेल भेजे जाने की खबर मिलने के बाद जिला ऊना के हिंदू एकता मंच व कार्यकर्ता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी डॉक्टर ने सारी सीमाएं लांघते हुए हमारे अराध्य शिव पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। हम जेल भेजने वाले उन न्यायाधीशों का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को समझते हुए यह फैसला सुनाया है।