Punjab Govt AD
HomeNationalक्या आप जानते हैं सिलेंडर पर लिखे A,B,C ओर D कोड का...

क्या आप जानते हैं सिलेंडर पर लिखे A,B,C ओर D कोड का मतलब?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत के कई महानगरों में पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस किचन तक पहुंचाई जा रही है, जिसे पाइप्ड नेचुरल गैस कहते हैं, लेकिन कई शहरों और गावों में लोग खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करते हैं। कई लोग अपने घर में दो सिलेंडर रखते हैं ताकि जब भी एक सिलेंडर खाली हो, तो उसके रिफिल होने तक दूसरे सिलेंडर का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जा सके।

जब भी आप बाज़ार से कोई सामान खरीदते हैं को आप उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सिलिंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट देखते हैं। ये चेक करना बहुत जरूरी है वरना जरा सी चूक से जान को खतरा हो सकता है।

सिलेंडर लेते वक्त इन चीजों को जरूर करें चेक

सिलेंडर लेते समय आपको कई चीज़ों का खास ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि सिलेंडर की सील और वजन चेक करना, सिलेडर की ठीक से जांच करनी चाहिए कहीं वह लीक तो नहीं हो रहा ओर इसके साथ ही उसकी एक्सपायरी डेट चेक को भी चेक करन जरूरी है।

सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे देखें

LPG Cylinder लेते समय उपर लिखी एक्सपायरी डेट को चेक करना बहूत जरूरी है। LPG Cylinder पर एक्सपायरी डेट अंग्रेजी के लेटर और नंबरों के साथ लिखी होती है। आपको हर सिलेंडर पर A, B, C या D के साथ कोई नंबर लिखा नजर आएगा. जैसे A-25, B-23 आदि। लेटर और नंबर के कॉम्बिनेशन वाला ऐसा एक कोड आपको हर गैस सिलेंडर पर नजर आएगा। बता दें कि यही कोड सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बताता है। अंग्रेजी के लेटर A अक्षर का मतलब जनवरी, फरवरी और मार्च , B का मतलब अप्रैल, मई और जून , C का मतलब जुलाई, अगस्त और सितंबर और D का मतलब अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर होता है।

वहीं इन अक्षरों से साथ लिखी संख्या साल को दर्शाते हैं. जैसे B-23 का मतलब है कि वह सिलिंडर अप्रैल से लेकर जून 2023 तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी तरह अगर किसी सिलिंडर पर D-25 दिखे तो उसका मतलब है कि वह अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2025 तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिलेंडर लीकेज कैसे चेक करें?

जब भी कोई कर्मचारी आपके घर सिलेडर डिलिवर करने आता है तो उसी वक्त उसके सामने ही सिलेंडर पर लगी सील को खींच कर देखें। अगर सील टूटी हो या डैमेज हो तो सिलिंडर को भूल कर भी ना लें, वरना जरा सी भी गैस लीकेज होने से घर में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -