Loading...
- Advertisement -
HomeSpiritualरसोई में बार-बार गिर रही ये चीजें तो नजरअंदाज न करें, जानें...

रसोई में बार-बार गिर रही ये चीजें तो नजरअंदाज न करें, जानें संकेत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्मः वास्तु शास्त्र में घर में सुख-समृद्धि लाने के कई उपाय बताए गए। साथ ही वास्तु में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र भी मिलता है जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आज हम आपकी रसोई में मौजूद 3 ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका गिरना वास्तु में अशुभ संकेत हैं। ये चीजें कौन-कौन सी हैं और इनके गिरने से क्या संकेत हमको मिलते हैं, इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको बताएंगे अशुभता से बचने के कुछ जरूरी उपाय।

सरसों के तेल का गिरना
अगर आपकी रसोई में कभी सरसों का तेल गिर जाए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये संकेत है कि आपके ऊपर या घर के किसी सदस्य के ऊपर शनि दोष है और उसे शनि ग्रह से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। सरसों के तेल के गिरने के बाद यदि आप या घर का कोई सदस्य करियर में दिक्कतों का सामना कर रहा है, तो समझ जाइए शनि दोष हो सकता है। इसके साथ ही शनि दोष के कारण व्यक्ति के बनते काम भी बिगड़ते हैं।

दूध का गिरना
दूध का गिरना भी वास्तु में अच्छा संकेत नहीं माना जाता। दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और साथ ही ये सुख-समृद्धि का भी प्रतीक है। अगर रसोई में दूध गिरने की घटना बार-बार हो रही है तो समझ जाइए, घर परिवार में किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है या बड़ी धन हानि हो सकती है। इसलिए आपको दूध गिरने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।

 

नमक का गिरना
नमक एक ऐसा पदार्थ है जिसका प्रयोग घर में बार-बार होता है। नमक को शुक्र और चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। रसोई में नमक का गिरना भी शुभ संकेत नहीं होता। अगर बार-बार आपकी रसोई में नमक गिर जाता है, तो समझ जाइए आपको धन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नमक का बार-बार गिरना आपके आर्थिक रूप से कमजोर होने का भी संकेत है। इसलिए धन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आपको लक्ष्मी-नारायण की पूजा करनी चाहिए और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page