Punjab Govt AD
HomeHimachalभाजपा विधायक सतपाल सत्ती के साथ जिला एवम कुटलैहड़ के नेता और...

भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के साथ जिला एवम कुटलैहड़ के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हिंदुस्तान में रहकर अगर जय श्री राम कहना गलत है, तो फिर हम होंगे दोषी , देवेंद्र कुमार भुट्टो

कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का जिला भाजपा मुख्यालय पर हुआ अभिनंदन

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो भाजपा में शामिल होने एवं भाजपा प्रत्याशी कुटलैहड़ बनने पर जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय उना में भव्य स्वागत किया गया। जिला उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और जय श्री राम के नारों से जिला भाजपा कार्यलय गूंज उठा। कार्यक्रम में संगठन के अधिकतर पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अभिनंदन समारोह को कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी ने संबोधित किया और सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए समर्थन भी मांगा।

उन्होंने संबोधन में बीते एक माह की पूरी व्यथा भी सुनाई कि किस प्रकार उन्हे विधायक से अयोग्य घोषित किया गया और क्यों किया गया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में जय श्री राम का नारा लगाना पाप है तो यह पाप हमने किया है। जो कांग्रेस नेता माननीय उच्च न्यायलय में श्री राम जी को काल्पनिक होने का हलफनामा दे रहा है। जो कांग्रेस नेता श्री राम मंदिर जो श्री अयोध्या में बना है उसके निर्माण में रोड़ा अटका रहा है। जो कांग्रेस नेता राज्य सरकार के विपरीत जाकर वाटर सैस के केस में माननीय कोर्ट में लड़ रहा है। अगर ऐसे नेता के खिलाफ हमने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया है तो क्या गलत किया है। 

भुट्टो ने कहा कि हम  राज्य सरकार के छः कांग्रेस विधायक और तीन आजाद विधायक थे, जिनकी अंतरात्मा जागी और हमने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। भुट्टो ने कहा कि हम उस समय गलत होते अगर हम अकेले अंदर जाकर मतदान करते। लेकिन हमने तो सरकार द्वारा रखे गए पोलिंग एजेंट्स को अपना मत दिखाकर मतदान किया है फिर हमारे पर कारवाई क्यों। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार में केवल मित्रों की सुनी जाती है जो विधायक जनता ने चुने है उन्हे केवल जलील करने के लिए राज्य सरकार में रखा गया है। भुट्टो ने कहा कि चार जून को जो राज्य में मित्रों की सरकार है इसका जाना तय है।

क्योंकि अब कुटलैहड़ विस क्षेत्र की तरह राज्य का हर व्यक्ति देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहता है और अपना एक एक मत भाजपा के पक्ष में डालना चाहता है। भुट्टो ने कहा कि हमने 14 माह विधायक रहते कोई बदले की भावना से काम नहीं किया। लेकिन जब हम 26 दिन अपने विधान सभा क्षेत्र से दूर रहे तो कुटलैहड़ में पांच दर्जन तबादले हुए और यहां तक कि बंगाणा के एस डी एम, थाना प्रभारी तक बदल दिए, यह किसके इशारे पर हुआ है यह  कुटलैहड़ की जनता सब कुछ जानती है।

इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू, संतोष सैनी, सुदर्शन शर्मा, मुनीश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, अजय मिन्हास, भूपिंदर सिंह चताड़ा, संजीव शर्मा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य राज कुमार, सरजीवन सिंह, मंगल सिंह, सतीश शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश बांका, धर्मजीत सिंह पूर्व प्रधान लमलेहड़ी, मनु बांका, पंकज डोगरा, सतपाल सैनी प्रधान, सोढ़ी राम, जीवन शर्मा, सुरेश डोगरा, राजीव वशिष्ठ, मदन लाल लमलेहड़ी, बलबीर सिंह, पूर्व प्रधान राममूर्ति शर्मा, कुलदीप सैनी, राकेश कालिया, अभिषेक शर्मा आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

14 माह में एक क्यों नहीं आए कुटलैहड़ प्रवास पर सीएम साहब

भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार के 14 माह में हम सरकार के साथ रहे। और कई बार राज्य के सीएम साहब को कुटलैहड़ प्रवास का निमंत्रण दिया। यहां तक कि बीते वर्ष हमने पीपलू मेले में बैनर भी बना दिए थे। लेकिन फिर भी सीएम साहब को कुटलैहड प्रवास करने का मौका नहीं मिला। आखिर कौन लोग हैं। हमें जलील करने के लिए कुटलैहड़ प्रवास से सीएम साहब को रोकते रहे। इस का खुलासा भी जल्द होगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ में दो दर्जन कार्य जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए थे। और राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बंद कर दिए गए थे। हमने तीस बार उन कार्यलय को खोलने का प्रस्ताव सीएम साहब के पास दिया। लेकिन 14 माह में केवल आश्वासन मिला। बंगाणा सीवरेज के लिए एक करोड़ का एस्टीमेट दिया। और बिकास के पथ पर अग्रसर कामों के लिए पैसे मांगे।

लेकिन 14 माह में कुटलैहड़ के लिए कुछ नही मिला। आज कुटलैहड़ के सभी बिकास कार्य बंद है। और ठेकेदारों के करोड़ो रुपए की देनदारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर भाजपा के वरिष्ठ नेता से आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे। किसी भी भाजपा वरिष्ठ नेता से कोई मन मुटाव नहीं है। भुट्टो ने कहा की युवा मोर्चा से लेकर किसान मोर्चा तक हमने भाजपा में कई पदों पर 22 वर्ष सेवाए दी है और सभी वरिष्ठ नेताओं का हमें मार्ग दर्शन मिलता रहा है। इस उपचुनाव में सभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनुराग सिंह ठाकुर को 40 हजार की बढ़त मिलेगी और उपचुनाव में कुटलैहड़ भाजपा की जीत होगी।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -