Loading...
Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: खेतों में पानी मोड़ने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, युवक...

Punjab News: खेतों में पानी मोड़ने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, युवक का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के गांव रानीपुर राजपुता में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसके सिर पर काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गांव रानीपुर राजपुता में खेती की जमीन है और वहां उनकी चाचे के साथ सांझी आड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस आड़ को उनके चाचे के लड़को द्वारा अपने हिस्सा में मिलाया जा रहा है जिसका वह कई बार विरोध कर चुके हैं और पिछले दिनो मामला कोर्ट में भी गया था जिसके बाद कोर्ट ने भी कानूनी तौर पर सभी को काम करने के आदेश दिए थे और किसी की जमीन पर काम न करने की हिदायत दी थी, लेकिन बीते दिन उनके चाचे के लड़कों ने उनकी आड़ को काटा हुआ था। जब वह खेतों में गया तो आरोपियों ने उसको अकेला देखकर घेर लिया और बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस दौरान चरण सिंह ने उसके सिर पर कही से हमला किया जिससे उसका सिर फट गया। बाद में राजिंदर कुमार, प्रेम राम, दलजीत, प्रिंस, हरमेश लाल, चरण सिंह, चंदू राम ने भी बुरी तरह पीटा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घरवालों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।

वहीं दूसरे पक्ष के राजिंदर कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके खेतों की ओर पानी मोड़ा हुआ था। जब उन्होंने मना किया तो वह धमकी देने लगा कि पहले उसका क्या कर लिया जो अब कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके उपर डंडे मारने को लेकर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page